फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on four including the teacher who accused the rape

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शिक्षिका समेत चार पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report on four including the teacher who accused the rape
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के चर्चित मामले में नया मोड़ आया है। अब दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शिक्षिका समेत चार लोगों के खिलाफ तिलहर थाने में रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। शिक्षक नेता वीरेश शर्मा के पुत्र विवेक शर्मा की ओर से मामला दर्ज कराया जा रहा है। आरोप है कि चुपके से वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजकर छह लाख रुपये रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन

27 जुलाई को शिक्षक नेता का स्कूल की शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। शिक्षिका के पिता ने शिक्षक नेता पर दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शिक्षिका को बरामद कर उसके न्यायालय में बयान कराए। बुधवार को पुलिस ने कछियानी खेड़ा के पास से शिक्षक नेता वीरेश शर्मा को गिरफ्तार करने का दावा किया। शिक्षक नेता की गिरफ्तारी के अगले ही दिन मामले में नया मोड़ आ गया। शिक्षक नेता के पुत्र विवेक शर्मा ने थाने पर तहरीर देकर शिक्षिका व तिलहर के डभोरा गांव के राजन, आमिर और एक गांव के रामबहादुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विवेक का आरोप है कि शिक्षिका ने अपने मित्रों के साथ मिलकर साजिश की थी। उनके पिता वीरेश शर्मा को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने की नीयत से शहर के एक होटल के कमरे में चुपके से वीडियो बना ली। वीडियो शिक्षिका ने अपने मित्र राजन के मोबाइल नंबर से उनके पिता के पास तीन जुलाई को भेजा था। इसके बाद रंगदारी मांगी गई। चार जुलाई को छह लाख रुपये की मांग की गई। राजन, आमिर व शिक्षिका को वीरेश शर्मा ने एक लाख रुपये तिलहर चीनी मिल के ग्राउंड में दिए भी थे। रुपये हाथ आने के बाद इनकी मांग बढ़ गई और अधिक रुपयों की मांग करने लगे। रुपये न देने पर वीडियो को वायरल कर दिया। वीरेश शर्मा के पुत्र ने आरोपियों की बातचीत की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेश शर्मा के पुत्र की तहरीर पर थाने पर आई है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
-डेढ़ माह से वीरेश शर्मा को ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसकी ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी गई है। -ओम सिंह, वीरेश शर्मा के अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed