{"_id":"625f0bc7411f9634697f2457","slug":"report-of-murder-of-elderly-person-filed-against-five-people-shahjahanpur-news-bly482056042","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां बड़ी मस्जिद निवासी मोहम्मद खलील ने सीजेएम के निर्देश पर पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा लिखाया है। पुलिस थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर केस दर्ज कराया।
खलील ने पुलिस को बताया कि उनके भाई मुमताज खां की संपत्ति मोहल्ला ककराकलां में है। बीमार रहने के कारण वह उनके घर पर रहते थे। वह ही मुमताज का इलाज करा रहा था। 18 अप्रैल 2021 को मोहल्ला ककराकलां निवासी मिन्हाज खां, महमंद हद्दफ निवासी अच्छन, ककराकलां निवासी माशूक अली, यासर खां और मोहम्मद फरदीन खां उनकी गैरमौजूदगी में मुमताज खां को अपने साथ ले गए। मिनहाज उनका चचेरा दामाद है। उसकी नीयत मुमताज उल्लापकी संपत्ति पर खराब थी। 24 मई 2022 को मुमताज उल्ला का देहांत हो गया।
पीड़ित उनके जनाजे में गया तो उसे उनका चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। काफी जोर देने पर चेहरा दिखाया तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था। चेहरा भी नीला पड़ा था। खलील ने उसी समय पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि आरोपियों ने मुमताज उल्ला के मानसिक असंतुलन का फायदा उठाते हुए संपत्ति की वसीयत अपने नाम करा ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद