फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report of disabled and widow pension accounts sought in a week

Shahjahanpur News: एक हफ्ते में मांगी विकलांग और विधवा पेंशन के खातों की रिपोर्ट

Fri, 14 Apr 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Report of disabled and widow pension accounts sought in a week
--पेंशन में लूट ---
विज्ञापन


- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में घोटाला पकड़े जाने के बाद अब विकलांग और विधवा पेंशन की भी होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में घोटाले के बाद अब विकलांग और विधवा पेंशन के संदिग्ध खातों की भी जांच कराई जा रही है। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को पत्र भेजकर एक हफ्ते में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शुरुआत में उन खातों की जांच होगी जो बदले गए हैं।
वृद्धावस्था पेंशन के दो हजार से ज्यादा खातों में हेरफेर कर पेंशन दूसरे खातों में जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच कराई थी। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी की संलिप्तता प्रथमदृष्टया जांच में सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। समाज कल्याण निदेशालय ने संयुक्त सचिव की अगुवाई में टीम बनाकर जांच शुरू करा दी है। माना जा रहा है कि टीम की जांच रिपोर्ट के बाद एफआईआर कराकर रिकवरी कराई जाएगी। वहीं सीडीओ ने डीपीओ और महिला कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर विधवा और विकलांग पेंशन के खातों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि घोटालेबाजों ने इन पेंशन योजनाओं में भी सेंध लगाई होगी। सबसे पहले इन पेंशन योजनाओं के उन लाभार्थियों के खाते जांचे जाएंगे जिनके खाते बदले गए हैं। अगर सत्यापन में लाभार्थी के बगैर जानकारी में आए खाता बदला गया होगा तो घोटाले की आशंका में जांच आगे बढ़ाई जाएगी। दरअसल ऐसे कई लाभार्थी सामने आए हैं जिनका कहना है कि उन्हें काफी समय से पेंशन नहीं मिल रही है। शुरुआत में लाभार्थी मानते रहे कि किसी त्रुटि के कारण पेंशन नहीं आ रही। अब वृद्धावस्था पेंशन में घोटाला मिलने के बाद लोग सचेत हुए हैं। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पत्र भेजकर एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed