फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed on 23 people who violated Guidlan in Puwaan

पुवायां में गाइडलान का उल्लघंन करने वाले 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Jun 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 23 people who violated Guidlan in Puwaan
पुवायां। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन की गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुवायां इलाके में गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुवायां कोतवाली में एसएसआई संजय शुक्ला ने गांव डेलखेड़ा के मलकीत सिंह, गांव मुड़िया वैश्य के सुखविंदर सिंह, पुवायां के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी बालकिशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त लोग नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोले थे और बिना मास्क लगाए दुकान पर बैठे थे। बंडा पुलिस ने बंडा के रिजवान अली, क्षत्रपाल, रामनिवास, आकाश गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खुटार थाने में तैनात दरोगा सुनील त्रिपाठी ने खुटार के मोहल्ला नरायनपुर निवासी संजीव कुमार गुप्ता, रामपाल, बजरिया के सचिन कुमार, गांव ढकना लहिया के शोभित समस सीमा का पालन नहीं कर दुकान खोले बैठे मिले। इसके अलावा मोहल्ला सरोजनी नगर के राहुल गुप्ता, मोहम्मद यूसुफ, बंडा के गांव उबरिया के प्रमोद कुमार, गांव मल्लपुर के कुंवरपाल, महोलिया वीरान के परशुराम, चूड़ी वाली गली के शहवाज, कोट पटवा वार्ड के अजय कुमार, गांव भटनौसा के अनुज कुमार, बगियानाथ के नीरज, नरायनपुर के प्रमोद गुप्ता, मोहल्ला कोट के नीलेश कुमार बिना मास्क लगा सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन कर घूमते मिले। उक्त को कोविड-19 की महामारी से बचने के लिए उनके जुर्म धारा 188 से अवगत कराते हुए मौके पर ही धारा 41 (क ) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत नोटिस तामील कराए गए और धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय के अनुसार ही दुकानें खोलने की अपील
पुवायां। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील ने व्यापारियों से अपील की है कि जिलाधिकारी की ओर से तय समय के अनुसार की दुकानें खोलें और समय से बंद कर दें।
केके लील ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से जो नियम बनाए गए है, वह सभी के लिए मान्य हैं। व्यापारी तय समय के अनुसार ही प्रतिष्ठान खोलें। समय से पहले और बाद में दुकान खोल कर नियमों को उल्लघंन कतई ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed