फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against ten accused in the fight that took place in Hareva village

Shahjahanpur News: हरेवा गांव में हुई मारपीट में दस आरोपियाें पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Oct 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Report filed against ten accused in the fight that took place in Hareva village
जलालाबाद। हरेवा गांव में गत सप्ताह जुआ खेलने की शिकायत पुलिस से करने की धमकी देने से नाराज लोगों द्वारा पिता-पुत्र और महिला सहित पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए दो गंभीर घायलों के इलाज कराकर आठ दिन बाद घर लौटने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने दस हमलावरों को नामजद किया है।
विज्ञापन

हरेवा निवासी राम अवतार ने पुलिस को बताया कि गांव का रामाधार खेत पर अपनी निगरानी में कुछ लोगों को बिठाकर जुआ करा रहा था। वहां उनका बेटा विमलेश भी मौजूद था। जानकारी होने पर वह खेत पर पहुंचा और विमलेश को डांटते हुए जुआ कराने की शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस बात से नाराज रामाधार ने कॉल करके अपने परिवार के अशोक, विनोद, विमल और भूमि पाल समेत गांव के संजीव, वासुदेव, राहुल, महेश और अमित को बुला लिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए आरोपियों ने उन दोनों पर हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर उनके भाई अवधेश, देशराज और देशराज की पत्नी श्री देवी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। हमले में गंभीर घायल होने पर श्रीदेवी और विमलेश को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed