{"_id":"67a1125e3e8879fc8b077215","slug":"report-filed-against-site-engineer-of-rcl-on-illegal-mining-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-136965-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध खनन पर आरसीएल के साइट इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध खनन पर आरसीएल के साइट इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Feb 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के निर्माण के लिए सरकारी भूमि पर खनन करने के आरोप में आरसीएल कंपनी के साइट इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत तहरीर दी गई।
लेखपाल रवि सिंह ने बताया कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर परगना व तहसील सदर की सरकारी भूमि पर एनएच-731 के निर्माण के लिए आरसीएल कंपनी की ओर से अवैध रूप से खनन कर लिया गया है। इसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम सदर को प्रेषित की गई थी। एसडीएम सदर के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आईसीएल कंपनी के साइट इंचार्ज सुरेश यादव के खिलाफ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।