फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against four including state organization minister of Hindu Yuva Sangthan

Shahjahanpur News: हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four including state organization minister of Hindu Yuva Sangthan
खुटार। चाकू और डंडे से हमला कर घायल करने के आरोप में हिंदू युवा संगठन (अ) के प्रदेश संगठन मंत्री, उनके भाई, पिता समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पटवा वार्ड निवासी हरिशंकर वाजपेयी ने बताया कि 14 मार्च को उनका पौत्र शुभम वाजपेयी अपने दोस्त सतेंद्र मिश्रा के घर होली मिलने गया था। रास्ते में मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी कमल दीक्षित, उनका भाई कौशल दीक्षित और पिता आर्येंद्र दीक्षित, कौशल के परिजन दीपू ने तीन अन्य लोगों के साथ शुभम को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। कमल दीक्षित हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री और शाहजहांपुर के जिला प्रभारी हैं।
विज्ञापन

आर्येंद्र और कमल के हाथ में चाकू और कौशल, दीपू के पास डंडे थे। चारों ने मिलकर शुभम को चाकू और डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। शुभम के हाथ और चेहरे में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। उधर, कमल दीक्षित ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उन पर और परिवार के लोगों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed