{"_id":"5f5292508ebc3e5455376683","slug":"report-filed-against-former-union-minister-of-state-for-creating-fake-facebook-iu-shahjahanpur-news-bly418686162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री की फर्जी फेसबुक आईउी बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री की फर्जी फेसबुक आईउी बनाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हैकर्स पुलिस पर भारी पड़ते जा रहे हैं। डीएम के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पार्टी के एक नेता से ठगी की कोशिश की गई। इसका खुलासा तब हुआ जब कांग्रेसी नेता ने फोन करके जितिन प्रसाद को मेसेज के बारे में बताया। इसकी तहरी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला मुहम्मदजई निवासी अदीब अहमद कांग्रेस के महानगर महासचिव हैं। बुधवार देर रात उनके फेसबुक मेसेंजर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की फोटो लगी फेसबुक आईडी से हालचाल लेने के लिए संदेश पहुंचा। मेसेज में स्वयं को कोरोना पॉजिटिव बताकर दोस्त के सड़क हादसे में घायल होना बताया। इलाज के लिए दस हजार रुपये की मांग की गई। पूर्व मंत्री की आईडी से 10 हजार रुपये मांगे जाने का मेसेज आने पर संदेह हुआ। उन्होंने जितिन प्रसाद को फोन करके पूरी बात बताई। तब जितिन की फेसबुक आईडी फर्जी बनने का खुलासा हुआ। मामले में अजीब अहमद की ओर से सदर थाने में तहरीर दी गई थी। कोतवाल अशोक पॉल ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। हैकर्स किसी दूसरे प्रदेश के होने की आशंका है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। - एस आनंद, एसपी