{"_id":"65fc87f4bc89c52bb508cb26","slug":"report-filed-against-five-people-including-madrasa-manager-for-extorting-money-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115451-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मदरसा प्रबंधक सहित पांच लोगों पर रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मदरसा प्रबंधक सहित पांच लोगों पर रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने जबरिया रुपये वसूलने, धमकी देने, स्कूल परिसर में अश्लील सामग्री फेंकने के आरोप में मदरसा प्रबंधक सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से शिकायत की थी।
थाना सदर बाजार के चिनौर निवासी आरती देवी ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह पुवायां के गांव पसियाखेड़ा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर हैं। दो सितंबर को उनकी प्रथम नियुक्ति सहायक शिक्षक के रूप में हुई थी। नियुक्ति के समय स्कूल में एक शिक्षामित्र भी कार्यरत था। छह माह के बाद शिक्षामित्र समायोजन पर दूसरे स्कूल में चले गए।
उनके तबादले के बाद गांव अनावां के एक मदरसा के प्रबंधक गांव पसियाखेड़ा निवासी हारुन खां, गांव के ही राशिद खां, मौलाना अकमल दो अन्य लोगों ने स्कूल आकर त्योहारों पर एक हजार रुपये हारुन खां को देने का दबाव बनाया। स्कूल में अकेली होने और दबाव के कारण वह हारुन खां को एक हजार रुपये देने लगीं।
विज्ञापन
आठ नवंबर 2023 को हारुन खां आदि ने दिवाली से पहले एक हजार रुपये मांगे तो उनके पास 500 रुपये ही थे। आरोपियों ने जबरिया यूपीआई के माध्यम से रुपये ले लिए। प्रसूति अवकाश लेने के बाद वापस स्कूल पहुंचीं तो हारुन खां और उनके साथियों ने उन लोगों को बिना बताए इतने लंबे अवकाश पर जाने का कारण पूछा। फिर कहा- अब पांच हजार रुपये प्रति त्योहार देने होंगे, नहीं तो नौकरी नहीं करने देंगे।
आरोपियों ने उनकी शिकायत भी की, जो जांच में झूठी मिली। आरोपी आए दिन स्कूल परिसर में अश्लील सामग्री फेंकते हैं और स्कूल के बाहर खड़े होकर अश्लील बातें करते हैं। स्कूल के बच्चों को जबरन अपने मदरसे में पढ़ने को कहते हैं। उन्होंने बड़ागांव चौकी और पुवायां थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।