फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against five including National General Secretary of Cow Raksha Sangh in fraud case

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी में गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Sep 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five including National General Secretary of Cow Raksha Sangh in fraud case
तिलहर। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी व गबन की धाराओं में राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री और तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव नुसरतपुर बाडीगांव निवासी मोहम्मद रजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 सितंबर 2019 को तिलहर के मोहल्ला उम्मरपुर निवासी सगे भाइयों अख्तर अली खां, इखलास उर्फ इखलाक अली खां और सिराज अली से एक करोड़ 26 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था। इसका पूरा भुगतान 2022 तक उसके द्वारा कर दिया गया।
विज्ञापन

बयाने के रूप में सात लाख रुपये का भुगतान तीनों लोगों को 15 सितंबर 2019 में ही कर दिया गया था। शेष धनराशि का भुगतान प्लॉट की बिक्री के बाद किया जाना तय हुआ था। प्लाॅट की बिक्री के लिए तिलहर के मोहल्ला नजरपुर निवासी रफाकत उल्ला काे खरीदारों से धनराशि लेकर रसीद देने के लिए अधिकृत किया गया था। उन लोगों ने 23 अक्तूबर 2021 तक धनराशि का उसे भुगतान किया। इसके बाद लगभग 40 प्लाॅट खरीदारों से भुगतान लेकर अख्तर अली, इखलाक और सिराज अली ने सौदे का उल्लंघन करते हुए हड़प कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस षडयंत्र में मोहल्ला नजरपुर निवासी राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री यशवंत कुमार शर्मा ने भी सहयोग किया। पुलिस ने तीनों सगे भाइयों, रफाकतउल्लाह तथा यशवंत कुमार शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन की खरीद-फरोख्त से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में उनका नाम एफआईआर में लिखा दिया गया है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed