फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reply sought from MOIC in case of laying women undergoing sterilization on ground in Shahjahanpur

शर्मनाक: नसबंदी कराने वाली महिलाओं को जमीन पर लिटाने के मामले में एमओआईसी से जवाब-तलब, कहा- दोबारा न होगी गलती

Sat, 17 Sep 2022 08:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने एमओआईसी डॉ. दिनेश से जवाब तलब किया है। वहीं अब मरीजों को देखते हुए यहां पर पांच अतिरिक्त बेड डलवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Reply sought from MOIC in case of laying women undergoing sterilization on ground in Shahjahanpur
जमीन पर पड़े गद्दों पर लेटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में कलान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर पड़े गद्दों पर लिटाने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने एमओआईसी डॉ. दिनेश से जवाब तलब किया है। मरीजों को देखते हुए यहां पर पांच अतिरिक्त बेड डलवाए जाएंगे।

विज्ञापन

पीएचसी कलान में नसबंदी के पास महिलाओं को गद्दे पर लेटे होने का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ था। महिलाएं गर्मी में लेटी हुईं थीं। वीडियो सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर न लिटाने का आदेश जारी किया है। इसी क्रम में सीएमओ ने कलान के एमओआईसी डॉ. दिनेश से जवाब तलब किया है। डॉ. दिनेश ने भविष्य में दोबारा ऐसा न होने की बात कही है।

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पांच बेड की पीएचसी में 15 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। वहां पर सभी महिलाओं को बेड पर लिटाने की व्यवस्था नहीं है। भविष्य में ऐसी दिक्कतों से बचने के लिए पांच अन्य बेड भी पीएचसी को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे नसबंदी कराने आने वाली महिलाओं को जमीन पर नहीं लेटना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed