{"_id":"61e3294dc0026347562ed61a","slug":"repeal-of-quota-of-kotdars-and-shahjahanpur-news-bly472660231","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों का कोटा निरस्त करने और आंगनबाड़ी का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों का कोटा निरस्त करने और आंगनबाड़ी का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण करते डीएम उमेश प्रताप सिंह । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को शहर में सरायकाइयां, ककरा खुर्द और चमकनी मोहल्ले के जामिया फातिमा स्कूल में संचालित कोविड टीकाकरण केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अनुपस्थित मिले कोटेदारों का कोटा निरस्त करने और आंगनबाड़ी कर्मचारी का वेतन रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा जन सामान्य से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि सभी लोग जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लगवा लें और जो लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं, वह बूस्टर डोज लगवाएं। वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि टीकाकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत हो सके। इस कार्य में क्षेत्र के कोटेदारों से भी सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद आज डीएम ने इन केंद्रों का निरीक्षण किया तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
सरायकाइयां केंद्र पर निरीक्षण में बहुत कम संख्या में वैक्सीनेशन पाए जाने पर डीएम नाराज हुए तो उन्हें बताया गया कि क्षेत्र के कोटेदार से इस कार्य में सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय को निर्देश दिए कि कोटेदार के खिलाफ कोटा लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करें। उन्होंने टीकाकरण टीम को क्षेत्र के सभासद एवं नगर निगम के कर्मचारियों से सहयोग लेने और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को एक घंटे में वैक्सीनेशन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ककरा खुर्द वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद एएनएम ने बताया कि 17 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस केंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने भी कोटेदार से सहयोग नहीं मिलने की शिकायत की। आंगनबाड़ी कर्मचारी भी अनुपस्थित पाई गई। इस पर डीएम ने कोटेदार का कोटा निलंबित करने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जामिया फातिमा स्कूल के टीकाकरण केंद्र के निरीक्षण में डीएम ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन होता पाया। पहली ओर दूसरी डोज वाले लोग कम पाए जाने पर उन्होंने इस काम में तेजी लाने को जरूरी प्रयास करने के निर्देश दिए।