फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Repairs started by closing Ghantaghar Road, there was a jam

Shahjahanpur News: घंटाघर मार्ग बंद कर शुरू की मरम्मत, लगा जाम

Fri, 27 Sep 2024 07:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Repairs started by closing Ghantaghar Road, there was a jam
शहर के मशीनरी मार्केट में चल रहा सड़क की मरम्मत का काम। संवाद  
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई घंटाघर सड़क पर बृहस्पतिवार को जल निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इस वजह से घंटाघर से लाल इमली चौराहा मार्ग पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

पिछले दिनों जल निगम ने बहादुरगंज से लेकर घंटाघर तक सड़क की खोदाई करके सीवर लाइन डाली थी। काम खत्म होने के बाद भी जल निगम ने काफी दिनों से गड्ढों को मिट्टी डालकर छोड़ रखा था। बारिश के बीच राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। इस पर व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क को सही कराने की मांग उठाई थी। बृहस्पतिवार को घंटाघर से मशीनरी मार्केट तक मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर बंद करके मरम्मत का कार्य शुरू कराया। इस वजह से घंटाघर से लाल इमली चौराहा पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। ऐसे में इस मार्ग पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। एक्सईएन जल निगम कपिल एम. सिंह ने बताया कि सड़क का मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराया जाएगा।

शहर के मशीनरी मार्केट में चल रहा सड़क की मरम्मत का काम। संवाद  

शहर के मशीनरी मार्केट में चल रहा सड़क की मरम्मत का काम। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed