फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Repair work begins on the pothole-riddled Chandpur-Mailani road

Shahjahanpur News: गड्ढों से छलनी चांदपुर–मैलानी मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Sun, 19 Oct 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins on the pothole-riddled Chandpur-Mailani road
चांदपुर-मैलानी मार्ग की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद
चांदपुर। मात्र तीन माह में ही गड्ढों से छलनी हो गए चांदपुर–मैलानी मार्ग की दुर्दशा की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से छपते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को सुबह लोनिवि के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त मार्ग का जायजा लेने के बाद श्रमिकों के जरिए गड्ढों का बजरी-कोलतार से भराव कराने का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

लोनिवि ने एक पंजीकृत राजकीय ठेकेदार के माध्यम से मानसून सीजन शुरू होने से पहले इस मार्ग की मरम्मत कराकर उस पर बजरी-कोलतार के मिश्रण की एक परत डलवाई थी। निर्माण सामग्री का मानक के अनुसार प्रयोग नहीं किए जाने और उसकी गुणवत्ता में कमी आदि कारणों से पहली बारिश में ही सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई और उस पर जगह-जगह फिर से गड्ढे दिखने लगे। बारिश में गड्ढों में जलभराव से हादसे होने लगे।
विज्ञापन

चूंकि, इसी मार्ग के आसपास करीब दो दर्जन गांव बसे हुए हैं। यह मार्ग मैलानी के पास पूरनपुर हाईवे से भी जुड़ा होने से हर समय यातायात बना रहता है। कई स्कूलों के बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। इसलिए क्षेत्र के लोग लाेनिवि की कार्यशैली पर सवाल खड़े करके मार्ग की दोबारा मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुनवाई नहीं होने पर अमर उजाला में 18 अक्तूबर के अंक में तीन माह में फिर गड्ढों से छलनी हो गया चांदपुर-मैलानी मार्ग शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की।

खबर का लोनवि पर प्रभावी असर हुआ और ठेकेदार ने मार्ग की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। शनिवार सुबह से ही मजदूर मिक्सर मशीन और निर्माण सामग्री लेकर पहुंच गए और मार्ग को समतल करने का काम शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान पंकज मिश्रा, तुलापुर गांव के अमर शुक्ला आदि तमाम ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करके इसके लिए धन्यवाद दिया है।

चांदपुर-मैलानी मार्ग की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

चांदपुर-मैलानी मार्ग की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed