{"_id":"5622366e19b66b7289c1059095e1c259","slug":"renovation-of-the-railway-line-was-halted-by-up-yard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के नवीनीकरण से ठप्प रहा अपयार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के नवीनीकरण से ठप्प रहा अपयार्ड
रोजा।
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपयार्ड में रेल लाइन बदले जाने के कारण रोजा यार्ड में तीन घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान कई माल गाड़ियों को रोजा यार्ड में ही रोकना पड़ा। बाद में रेलपथ विभाग कर्मियों ने लाइन के एक टुकड़े को बदलकर यातायात सामान्य किया।
रोजा अपयार्ड में रेलवे क्रासिंग संख्या 317 के पास लाइन कई दिनों से खराब थी, जो अपयार्ड की करीब 11 लाइनों को मेल अप लाइन से मिलाती है। रेलपथ अभियंता के अनुसार रेलवे लाइन के करीब 12 फिट लंबे रेल लाइन के टुकड़े को काटकर नई लाइन के टुकड़े लगाए गए हैं। इससे दोपहर करीब एक से चार बजे तक अपयार्ड की 11 लाइनों से रेल का संचालन नहीं हो सका। मेल अप लाइन और अप लूप लाइनों से सवारी गाड़ियों का संचालन किया गया है। इस दौरान रोजा से मालगाड़ियों का संचालन ठप्प रहा है।