फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Renounce envy and fill your heart with divine love: Kamlesh D. Patel

ईर्ष्या त्यागकर अपने हृदय को दिव्य प्रेम से भरें : कमलेश डी. पटेल

Tue, 05 May 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Renounce envy and fill your heart with divine love: Kamlesh D. Patel
आरसी मिशन आश्रम में ध्यान साधना कराते अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में महात्मा रामचंद्र जयंती समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को सामूहिक ध्यान साधना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल दाजी ने अभ्यासियों को ईर्ष्या त्यागकर अपने हृदय को दिव्य प्रेम से भरने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी संदेश शृंखला की पांच पुस्तकों, जिनमें हार्टफुलनेस वे और हार्ट ऑफ लॉर्ड रामा शामिल हैं, का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

कमलेश डी. पटेल ने अपने संदेश में कहा कि ईर्ष्या भय है जो तुलना का मुखौटा पहन लेती है। उन्होंने साधकों से प्रेम, करुणा और सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने ध्यान को अंतिम प्रज्ञा तक पहुंचने का वाहक बताया। उन्होंने सभी से प्रतिदिन ध्यान करने, ईर्ष्या त्यागने और हृदय को दिव्य प्रेम से भरने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस समारोह में देश-विदेश से हजारों अभ्यासी शामिल हुए। इन अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। उन्होंने गुरुसत्ता को प्रणाम भी किया। मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, माधोगोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, राजगोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, ममता सिंह, अविरल तिवारी, सुनील अग्रवाल, डाॅ. अभिनव सक्सेना, सुरेंद्र सिन्हा, संजय श्रीवास्तव आदि का आयोजन में सहयोग रहा।

आरसी मिशन आश्रम में ध्यान साधना कराते अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल। स्रोत : आयोजक

आरसी मिशन आश्रम में ध्यान साधना कराते अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed