{"_id":"68af53dfd091098943003314","slug":"remove-electricity-lines-from-above-126-schools-in-one-month-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-151403-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में 126 विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइन हटवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में 126 विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइन हटवाएं : डीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद में अवैध रूप से संचालित स्कूलों के संबंध में कैंप सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिले में 67 गैर मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों को नोटिस देकर बंद कराया गया है। डीएम ने सभी बीईओ को निर्देश दिए कि गैर मान्यता के कोई भी विद्यालय संचालित नहीं होना चाहिए। डीएम ने जर्जर भवनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एक सप्ताह में ध्वस्तीकरण एवं नीलामी की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए।
उन्होंने बच्चों के आधार कार्ड बनने के लिए लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि 126 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों को एक माह में शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद