फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Removal evils The resolution of

बुराइयों को मिटाने का लिया संकल्प

Sun, 05 Apr 2015 11:56 PM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Removal evils The resolution of
समाजिक बुराइयों के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आदर्श नगर में चेतना संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत लोगों को छुआछूत, कन्या भ्रूण हत्या, बाल मजदूरी, नशाखोरी को जड़ से मिटाने कीशपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम पांच बजे आदर्श नगर स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष विनोद शुुक्ला ने कहा कि समाज मे युवा भ्रमित होकर नशे की ओर बढ़ रहा है। इससे हमारे देश की युवा शक्ति कमजोर हो रही है। इसके अलावा समाज में कन्या भ्रूण हत्या का चलन भी बढ़ा है। हम लोग संकल्प लें कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। कार्यक्रम में मनोज पांडेय, अशोक त्रिपाठी, अतुल अग्निहोत्री, बिजेंद्र वर्मा, राम बहादुर गुप्ता, सर्वेश पाल,धर्मेंद्र सिंह, सुनील मालवीय आदि मौजूद रहे। अंत में अयोध्या में अपने आराध्य राम मंदिर के निर्माण में लोगों को सहयोग करने का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed