{"_id":"586a60724f1c1b0b5215865e","slug":"remind-destitute-women-eligible-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निराश्रित पात्र महिलाओं को दिलाएं राशन कार्ड’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निराश्रित पात्र महिलाओं को दिलाएं राशन कार्ड’
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी परिवारों के चयन में मानकों की अनदेखी की जा रही है। विकास खंड कांट की ग्राम पंचायत पुरेना में तमाम ऐसी महिलाओं के नाम राशन कार्ड पात्रता सूची में शामिल कर लिए गए, जिनके परिवार आर्थिक रूप से बेहद संपन्न हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने डीएम के नाम ज्ञापन देने के साथ उन्हें अपात्रों की सूची भी उपलब्ध कराई। पुरेना निवासी रामभजन गांव के अन्य कई लोगों के साथ सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिले। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि गांव में राशन कार्ड बनाने की पात्रता सूची में शिक्षा मित्र, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, नरेगा ब्लॉक कोआर्डिनेटर आदि कर्मचारी परिवारों की महिलाओं को शामिल कर लिया गया। ज्ञापन के साथ 24 अपात्रों के नामों की सूची भी संलगभन की गई है। सूची में सात ऐसी महिलाओं का उल्लेख किया गया, जिनके परिवार में ट्रैक्टर, कार और पति के नाम कई एकड़ खेती है। ग्रामीणों के अनुसार अपात्रों को पात्रता सूची में ले लिए जाने से तमाम पात्र जरूरतमंद परिवारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए राजस्व विभाग की टीम गठित करके पात्रता सूची की जांच कराई जाए और गड़बड़ी प्रमाणित होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर नई सूची जारी की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन