फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   religious

प्रभातफेरी से किया सुखमनी साहिब के पाठों का समापन

Thu, 25 Dec 2014 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
religious
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शुरू किए गए सुखमनी साहिब के पाठ बुधवार को प्रभात फेरी के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा श्री तेगबहादुर रामनगर से प्रभातफेरी शुरू की गई। गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में निकाली गई प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसका मुख्य आकर्षण पटियाला का बैंड रहा। इसी कड़ी में जसप्रीत सिंह कोमल के नेतृत्व में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर वाहवाही लूटी।
प्रभातफेरी का समापन गुरुद्वारा कुटिया साहिब में हुई। इस दौरान कुटिया साहिब के अध्यक्ष हरभजन सिंह दुआ, कमलेश कौर माटा, जुझार सिंह मोगा, अवतार सिंह मोगा आदि ने सहयोगियों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा ने बताया कि गुरुवार को गर्रा फाटक स्थित पंजाब पेट्रोल पंप से नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के आयोजन में जसमीत कौर माटा, जसपाल सिंह, राम सिंह गांधी, जसवीर सिंह, निरंकार सिंह लूथरा, जवाहर सिंह, गुरुजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह प्रूथी, रविंदर सिंह बग्गा, तजेंद्र सिंह बजाज, रानी ढींगरा, रघुवीर कौर, हरजीत कौर, जगीर सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा खालसे आज निकालेंगे वाहन रैली
शाहजहांपुर। गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुवार को निकलने वाली नगर कीर्तन यात्रा में नौजवान खालसा वाहन रैली भी निकालेंगे।
गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष जवाहर सिंह टुटेजा ने बताया कि युवा खालसे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से बाइक यात्रा शुरू करेंगे और नगर का भ्रमण करते हुए मुख्य कीर्तन यात्रा में शामिल होंगे। निरंकार सिंह लूथरा को वाहन रैली का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed