{"_id":"f02e0dad70ce894e7c551fe4f18eac79","slug":"religious-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान पर निर्माण रोकने के लिए एसओ को लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान पर निर्माण रोकने के लिए एसओ को लिखा
जैतीपुर
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बझेड़ा भगवानपुर में देव स्थान की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण को लेकर तमाम लोगों ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
ग्रामीणों ने दिए पत्र में बताया कि गाटा संख्या 70 पर देवस्थान है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त जमीन कुछ लोगों को बिक्री कर दी और निर्माण कार्य कराने लगे। इससे पूर्व भी ये लोग अवैध निर्माण का प्रयास कर चुके हैं। गांव के नत्थू अली, रामनिवास मिश्रा आदि ने बताया कि ये लोग कभी भी उस स्थान पर निर्माण करा लेंगे। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि देव स्थान पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति निर्माण करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पत्र देने वालों में श्यामपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सूरजपाल सिंह, आदि शामिल रहे।