फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relatives gang-raped a girl who came to the wedding

Shahjahanpur News: शादी में आई युवती से रिश्तेदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 12 Jun 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Relatives gang-raped a girl who came to the wedding
सेहरामऊ दक्षिणी। हरदोई से एक गांव में शादी समारोह में आई युवती के साथ उसके रिश्तेदारों ने ही बगीचे में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती अपनी मां के साथ हरदोई लौट गई। रविवार देर शाम युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हरदोई की युवती शनिवार को क्षेत्र के गांव में अपनी रिश्तेदारी में मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। रात में उसके दो रिश्तेदार युवकों ने उसे गांव के बाहर बगीचे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश किया तो युवती बदहवास हालत में गांव के बाहर मिली। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन

मां रात में ही युवती को लेकर हरदोई चली गई। रविवार देर शाम युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed