फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relatives create ruckus over delay in postmortem

Shahjahanpur News: पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों ने का हंगामा

Wed, 12 Apr 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relatives create ruckus over delay in postmortem
शाहजहांपुर। सोमवार रात नेशनल हाईवे पर हादसे में पिता और दो बेटों की मौत हो गई थी। मंगलवार को शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर देरी होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। बाद में अधिकारियों ने पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी इंतजार खां (55), उनका पुत्र जुल्फिकार (25) और जरनैन (18) की बाइक में सोमवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को जोहर की नमाज के बाद एक घर से तीन जनाजे निकले तो लोग बिलख पड़े। मेहमान शाह स्थित कब्रिस्तान में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

रात हादसे के बाद सुबह में पोस्टमार्टम में देरी पर परिजन भड़क गए। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी पहुंचे। तनवीर ने नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी से वार्ता कर किसी अधिकारी या पुलिस कर्मी के नहीं आने पर नाराजगी जताई। कुछ देर के बाद सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, तहसीलदार और चौक पुलिस पहुंची। इस बीच इंतजार के छोटे बेटे लारेब ने आर्थिक तंगी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पास शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने के रुपये नहीं हैं, जिस पर तहसीलदार ने शासन से मिलने वाले मुआवजा को दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद घर के आंगन से तीन जनाजे निकलने पर हर किसी की आंखें भर गईं। जोहर की नमाज के बाद शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed