{"_id":"642c71dbd49ba098340dcb84","slug":"relatives-agitated-over-not-taking-action-in-the-case-of-devkinandan-mishras-death-shahjahanpur-news-c-4-1-117296-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देवकीनंदन मिश्रा की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देवकीनंदन मिश्रा की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे खुटार क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद
- जीआईसी खेल मैदान में किया धरना-प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
- पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। खुटार के चांदपुर के देवकीनंदन मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से परिजन भड़क गए। परिजनों ने न्याय मांगते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में धरना दिया। इस दौरान शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
यहां बता दें कि करीब एक माह पहले कक्षा 11 के छात्र देवकीनंदन मिश्रा का शव स्कूल की सहपाठी के घर में मिला था। छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कई बार एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन हर बार पुलिस ने जांच कराने की बात कहते हुए मामो को टाल दिया।
मंगलवार को भड़के परिजनों ने खिरनीबाग में जीआईसी के खेल मैदान में धरना शुरू कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सदर और सिंधौली थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया। इस बीच ब्राह्मण समाज के नेता हरिशरण वाजपेयी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने एसपी एस. आनंद से मुलाकात की। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। धरना देने वालों में सुनीता, नेहा, धर्मेंद्र, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मृतक के परिजन बोले, जिले की पुलिस पर भरोसा नहीं
धरने के दौरान परिजनों ने स्पष्ट किया कि उन्हें जिले की पुलिस पर भरोसा नहीं है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हरिशरण वाजपेयी ने कहा कि तीन दिन में कार्रवाई न होने पर लखनऊ में सीएम से पीड़ितों की मुलाकात कराएंगे।
मामले की जांच पहले से चल रही है। नियम के अनुसार कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
- एस.आनंद, एसपी