{"_id":"615b66738ebc3e8746051851","slug":"registration-camp-shahjahanpur-news-bly461865746","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण शिविर में कामगारों ने बनवाए लेबर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण शिविर में कामगारों ने बनवाए लेबर कार्ड
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कामगारों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के कार्यालय पर श्रमिकों के लेबर कार्ड बनाए गए। महानगर अध्यक्ष ने असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 के अंतर्गत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा श्रम आयुक्त विभाग की ओर से कार्यालय पर पंजीकरण कैंप लगाया था। इसमें कई श्रमिकों ने लेबर कार्ड बनवाए।
सचिन बाथम ने यह भी बताया कि व्यापारियों के कर्मचारियों का श्रम विभाग में पंजीकरण होना चाहिए। विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम वर्मा अपनी टीम के साथ सुबह 11:00 बजे महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कर्मकारों के रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि असंगठित कर्मकारों को दो लाख का दुर्घटना बीमा रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगा। जल्द ही सरकार सारी योजनाओं का लाभ इन पंजीकृत असंगठित कर्मकारों को देने की योजना है। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, शशांक कौशिक, राजीव खन्ना, मो. सलाउद्दीन, नरेंद्र सक्सेना, वीरपाल राठौर, पंकज टंडन, शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।