{"_id":"635c24c622237720b5757028","slug":"record-not-found-in-drug-warehouse-chief-pharmacist-reprimanded-shahjahanpur-news-bly5021182100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग वेयर हाउस में अभिलेख अव्यवस्थित मिलने पर डीएम ने चीफ फार्मासिस्ट को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग वेयर हाउस में अभिलेख अव्यवस्थित मिलने पर डीएम ने चीफ फार्मासिस्ट को फटकारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण किया। काम में लापरवाही बरतने व अभिलेखों का रखरखाव ठीक से न करने पर ड्रग वेयर हाउस के चीफ फार्मासिस्ट की फटकार लगाई।
शुक्रवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सबसे पहले ओपीडी देखी। भर्ती वार्ड में जाकर मरीजों से जानकारी ली। लेबर रूम, प्लास्टर वार्ड, दवा वितरण कक्ष में जाकर मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में पूछा। डीएम ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। भ्रष्टाचार किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने 100 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
यहां से डीएम सीधे मेडिकल कॉलेज परिसर में बने ड्रग वेयर हाउस में पहुंच गए। उन्होंने अभिलेख तलब किए। रखरखाव ठीक न मिलने पर चीफ फार्मासिस्ट पवन गुप्ता को फटकार लगाई। डीएम ने चेतावनी दी कि एसओपी के अनुसार अभिलेखों का दुरुस्त किया जाए। वहां पर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जागरूक करने के लिए आई सामग्री भी रखी मिली। इसे देखकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तुरंत ही वितरित कराने के निर्देश दिए। उनके साथ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार आदि रहे।