फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Read all teachers go to the reality of all the sweat shed

सब पढ़ें सब बढ़ें की हकीकत को टीचरों ने बहाया पसीना

Sun, 12 Apr 2015 12:12 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 12 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Read all teachers go to the reality of all the sweat shed
सब पढ़े सब बढ़े के सपनो को हकीकत में लाने के लिए शनिवार को सरकारी स्कूल की अध्यापिकाओं एवं जनप्रतिनिधियाें ने गली मोहल्लो में जाकर शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। साथ ही बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

कस्बे के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की प्रधानाध्यापिका शैली गुप्ता और रोजा नगर पंचायत के चेयरमैन अजय गुप्ता, सदस्य रोशन लाल,समाज सेवी प्रेम गुप्ता के साथ शनिवार की सुबह से कस्बे की कई गलियों में डोर टू डोर जाकर अभिभावकों से मिले। शिक्षा के प्रचार प्रसार के दौरान बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। यह क्रम दोपहर करीब दो बजे तक चला। इसका असर भी देखने को मिला। कई अभिभावक बल्लिया के सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले के लिए पहुंच भी गए। श्क्षिा का प्रचार और प्रसार करने वालों में डा. विनय गुप्ता, निर्मला देवी, रेहाना अंसारी, माया, रूचि त्यागी, राजीव कुमार, संजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पढ़ा लिखा व्यक्ति ही समाज की दशा और दिशा बदल सकता है। इसलिए हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को हम स्कूल तक लाने के अपने मिशन में कामयाब होंगे। हमें जनप्रतिनिधियों का समर्थन और सहयोग मिल रहा है।-शैली गुप्ता, प्रधानाध्यापिका, रोजा द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed