फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reaching every goal is easy through hard work and dedication: SDM

मेहनत और लगन से हर लक्ष्य तक पहुंचना आसान : एसडीएम

Wed, 25 Mar 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Reaching every goal is easy through hard work and dedication: SDM
पुवायां में अपराजिता  कार्यक्रम में शामिल छात्राएं, एसडीएम चित्रा निर्वाल, प्रबंधक संजीव मेहरोत - फोटो : Archive
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि मेहनत और लगन से हर सपने को पूरा किया जा सकता है। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे पाने तक लगातार प्रयास करना चाहिए। एसडीएम मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुवायां के सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता का पहला श्रेय मां-पिता को जाता है। सबसे पहले तय करें कि किस फील्ड में भविष्य बनाना है, इसके बाद उसी के अनुरूप पढ़ाई करें। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में सफलता के लिए जानकारी देते हुए कहा कि आजकल तमाम शिक्षण सामग्री ऑनलाइन मौजूद है, जिससे जानकारी कर सफलता पाई जा सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि दो चूहे दही के मटके में गिर गए। एक ने बाहर निकलने का प्रयास छोड़कर जान दे दी, जबकि दूसरा निरंतर मटके में उछलकूद कर प्रयास करता रहा। चूहे की उछलकूद से दही में मक्खन की लेयर बनती रही, जिससे चूहा बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है। एसडीएम ने कहा कि उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन बाद में उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया और पूरी लगन से पढ़ाई कर सफलता पाई।
एसडीएम ने छात्राओं ने कहा कि किसी स्टार्टअप को शुरू कर भी सफलता पाई जा सकती है। तमाम जगहों पर स्वयं सहायता समूह बहुत सफल हैं और तमाम लोगों को रोजगार दे रहे हैं। सरकार इसके लिए कर्ज सहित तमाम सुविधाएं भी देती है। एसडीएम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। एसडीएम ने अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया।

महाविद्यालय के डॉयरेक्टर संजीव मेहरोत्रा ने एसडीएम को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संजय शर्मा, द सेक्रेड हार्ट एकेडमी की प्रधानाचार्य संध्या अवस्थी, शैफाली सक्सेना, प्रमाेद वर्मा, पवन मिश्रा, वैभव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार सहित कई प्रवक्ता मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed