फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ravana's effigy burnt

Shahjahanpur News: दशानन का पुतला जलाया

Tue, 04 Nov 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy burnt
शाहजहांपुर में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
तिलहर। दोदराजपुर की रामलीला में सोमवार की रात अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके जैसे ही दशानन के पुतले पर अग्नि बाण चलाया, वह धू-धूकर जल उठा। इसी के साथ मेला मैदान भगवान के जयकारों से गूंज उठा। बाद में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के संरक्षक कमलेश गुप्ता, प्रबंधक रवि खन्ना, अध्यक्ष हितेश गुप्ता ,संयोजक सोनू खन्ना, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
लक्ष्मणजी ने किया मेघनाद का वध
देवकली। गांव में चल रहे रामलीला मेले में सोमवार को कलाकारों ने शक्ति लगने से मूर्छित लक्ष्मण जी की मूर्छा संजीवनी बूटी से भंग होने और बाद में युद्ध में लक्ष्मण के हाथों मेघनाद का वध होनेे की लीला का मंचन किया। इससे पूर्व, संजीवनी बूटी लेकर हनुमान जी के राम दल में लौटने का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन

000
महाराजा दशरथ ने त्यागे प्राण
कलान। रामलीला में कलाकारों ने सोमवार को वन गमन कर चुके पुत्र श्रीराम के वियोग में अयोध्या के महाराज दशरथ के प्राण त्यागने का मंचन किया। बाद में भाई भरत के भाई श्रीराम के आने तक उनकी खड़ाऊं सिंहासन पर रखकर राजपाट संचालित करने की लीला का मंचन किया गया। मेला व्यवस्था में कमेटी के अध्यक्ष चमन बाबू गुप्ता, जयवीर सिंह, राहुल गुप्ता, रघुवीर श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रभु श्रीराम ने किया जनकपुर का भ्रमण

सिंधौली। नखासा मैदान पर चल रही रामलीला में सोमवार को कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के भाई लक्ष्मण के साथ जनकपुरी में भ्रमण का मंचन किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
सती चरित्र का मार्मिक वर्णन किया
शाहजहांपुर। मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन नैमिषारण्य धाम से आए आचार्य आशीष वाजपेयी ने सती चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, मर्यादा और आदर्शों की अनोखी सीख दी। आचार्य वाजपेयी ने सती के जन्म, उनके तप, भगवान शिव के प्रति अनन्य समर्पण और दक्ष यज्ञ में हुए अपमान के प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। सुमन अग्निहोत्री, मधु श्रीवास्तव, दुर्गा दीक्षित, सर्वेश कुमार अग्निहोत्री मौजूद रहे। संवाद

---
प्रभातफेरी में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
शाहजहांपुर। कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। सिटी पार्क में अमित व सिमरन खुराना के परिजनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। किशोरी जी व लड्डू गोपाल के सिंहासन को अपने निज निवास पर लेकर गए। वहां पूजन अर्चन के पश्चात श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की रसधारा बहाई। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की वंदना की। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता, आशा खुराना, सिमरन खुराना, अनिल गुप्ता, विपिन अरोरा आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed