{"_id":"62e6dbc991a69738c353d36c","slug":"rausarkothi-team-won-the-kpl-tournament-with-himanshu-s-century-shahjahanpur-news-bly4931172183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु के शतक से रौसरकोठी टीम ने जीता केपीएल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु के शतक से रौसरकोठी टीम ने जीता केपीएल टूर्नामेंट
विज्ञापन
विजेता रौसर कोठी की क्रिकेट टीम ट्रॉफी के साथ
- फोटो : SHAHJAHANPUR
रौसर कोठी। रामलीला मैदान पर केपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रौसर कोठी ने बाड़ीगांव की टीम को बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच के हीरो कप्तान हिमांशु रहे। उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 110 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।
रविवार को फाइनल मुकाबले में रौसर कोठी टीम के कप्तान हिमांशु शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर खिलाड़ी हमजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकें। वह तीन गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए। छोटू ने 14 गेंदों में 35 रन बनाए। कप्तान हिमांशु शर्मा ने 44 गेंदों में 110 रन बनाएं। नवीन ने छह गेंदों में छह, बिलाल ने पांच गेंदों में 13 रन, उत्कर्ष ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए। अतुल ने नौ और वियोम ने एक रन का सहयोग देकर 218 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाड़ीगांव की टीम 83 रन ही बना सकी। दानियाल ने 18, संजीव ने 19, गजनफर ने 11 रन बनाएं। अंत में दिवंगत खिलाड़ी परवेज खां व गोलू दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद सिंह, सर्वेश मिश्रा, रोजा चीनी मिल के जीएम मुनेश पाल सिंह ने विजेता टीम को 11 हजार का चेक व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में केन मैनेजर बृजेश शर्मा, अशोक मित्तल, महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान के पति सुनील वर्मा, मोदी दीक्षित, मुनेश्वर दयाल, संयोजक अधिराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।