फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rausar Kothi won the first match by defeating Barigaon by 72 runs

रौसर कोठी ने 72 रनों से बाड़ीगांव को हराकर जीता पहला मुकाबला

Mon, 11 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rausar Kothi won the first match by defeating Barigaon by 72 runs
रौसर कोठी के रामलीला मैदान पर केपीएल टूर्नामेंट में बाड़ीगांव और रौसर कोठी की बीच होता क्रिकेट म? - फोटो : SHAHJAHANPUR
रौसर कोठी। रामलीला मैदान में केपीएल टूर्नामेंट के पहले मैच में रौसरकोठी टीम ने बाड़ीगांव को हराकर पहला मुकबला 72 रनों से जीत लिया। रौसरकोठी की ओर से बनाए गए 187 रन के जवाब में बाड़ीगांव की टीम 115 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बाड़ीगांव की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि यह फैसला मैच का परिणाम आने पर गलत साबित हुआ। रौसरकोठी टीम के कप्तान हिमांशु वर्मा ने महज 34 गेंदों पर ताबड़तोड़ 78 नाबाद रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ छक्के और पांच चौके लगाए। रौसर कोठी ने निर्धारित 12 ओवर में 187 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाड़ीगांव की टीम तमाम प्रयास के बावजूद 115 रन पर ही सिमट गई। रौसरकोठी ने 72 रनों से जीत दर्ज की। हिमांशु को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

केपीएल टूर्नामेंट के संयोजक अधिराज ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट लगभग 15 दिनों तक चलेगा। विजेता टीम को 30 हजार तक के पुरस्कार व उपविजेता टीम को 15 हजार तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इससे पूर्व केपीएल टूर्नामेंट का शुभारंभ रोजा चीनी मिल के जीएम मुनेश पाल सिंह, भाजपा नेता शरद कुमार सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नईम खां, अभय सिंह, गौरव सिंह, वरुण दीक्षित, अतुल दीक्षित, चीनू सिंह, हितेंद्र सिंह, नवनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed