फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ration mafia is target of new dm

नए डीएम के निशाने पर  भी राशन माफिया ही

Sat, 03 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ration mafia is target of new dm
नए डीएम के निशाने पर  भी राशन माफिया ही 
पूर्व डीएम पुष्पा सिंह द्वारा राशन माफिया के खिलाफ कसी नकेल अभी ढीली पड़ने वाली नहीं। शुक्रवार को राजस्व, विकास, पूर्ति विभाग और जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी अधिकारियों की अपने कैंप कार्यालय पर ली गई गई बैठक में डीएम राम गणेश के निशाने पर राशन माफिया ही रहे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे खाद्यान्न माफिया के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करें एवं हफ्ते भर में निरीक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने दो टूक कहा कि यह सुनिश्चित कराएं कि गरीबों के हक का राशन गरीबों को ही मिले। यदि कोई कोटेदार गलत ढंग से काम करता हुआ मिले तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने हर एसडीएम को अब से हर माह पांच शराब दुकानें और 10 राशन दुकानें चेक करने एवं उनकी आख्या प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही उन्हें हर माह अपने क्षेत्र के एक कस्तूबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और पांच मनरेगा के तहत हुए कामों का निरीक्षण करने को कहा है। 
विज्ञापन

निर्देश दिया कि मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों को उच्च प्राथमिता से कराया जाए। सभी कल्याणकारी विभागों की संचालित योजनाओं से संबंधित आवेदन और प्रकरण 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से निस्तारित करने को कहा। इन योजनाओं के आवेदनों संबंधी सभी जांच रिपोर्ट एसडीएम को 30 सितंबर के पूर्व तक देने को कहा। साथ ही न्यायालयों से प्राप्त प्रकरणों को समयवद्ध ढंग से निस्तारित करने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व शंकर मुखर्जी, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों को अजमेर-पुष्कर मुफ्त में भेजेगी सरकार
शाहजहांपुर। जनपद के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों को शासकीय व्यय पर अजमेर-पुष्कर (राजस्थान) की तीर्थ यात्रा कराये जाने की व्यवस्था राज्य सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा की गई है। इसमें जनपद के 10 वरिष्ठ नागरिकों का चुनाव किया जाना है और आवेदन पत्र दिनांक 10 सितंबर तक तक एडीएम प्रशासन के कार्यालय या साहूकारा लिपिक के पास उपलब्ध हैं। आवेदक को सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त निवास प्रमाण पत्र या पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र और सीएमओ सीएचसी या पीएचसी कार्यालय शारीरिक दक्षता के संबंध में स्वस्थता प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उसके साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटो, मोबाइल नंबर और अभिलेख जमा करने होंगे। एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने समस्त तहसीलदारों से कहा है कि ऐेसे व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करेें जो आर्थिक रूप से तीर्थयात्रा पर जाने हेतु सक्षम नहीं है। पात्रता का विशेष ध्यान रखते हुए प्रत्येक तहसील स्तर  से चार-चार व्यक्तियों का प्रस्ताव निर्दिष्ट तिथि तक मांगें गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed