{"_id":"5eb593cf8ebc3e90a074f22b","slug":"ration-kits-given-to-108-laborers-and-sent-for-home-quarantine-shahjahanpur-news-bly405231547","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 मजदूरों को राशन किट देकर होम क्वारंटीन के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 मजदूरों को राशन किट देकर होम क्वारंटीन के लिए भेजा
विज्ञापन
तिलहर। जीजीआईसी शेल्टर होम पर मथुरा, कासगंज, गढ़मुक्तेश्वर, राजस्थान और हरियाणा आदि से बसों द्वारा मजदूरों के आने का क्रम लगातार जारी है। बृहस्पतिवार देर शाम से शुक्रवार शाम तक 12 बसों से लगभग 170 मजदूर यहां जीजीआईसी शेल्टर होम पर क्वारंटीन किए गए। सभी मजदूरों का स्वास्थ्य टीम ने चेकअप किया और उन्हें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिए। इसमें गत दिवस आए मजदूरों को मिलाकर 108 मजदूरों को राशन किट देकर उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। डीएम के निर्देश पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह शेल्टर होम पहुंचकर आए हुए श्रमिकों का ब्यौरा लिया।
शेल्टर होम पर ड्यूटी पर मौजूद लेखपाल अंकुर चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुक्रवार शाम चार बजे तक 12 बसों से 170 मजदूर यहां पहुंच चुके हैं। सभी मजदूरों को शेल्टर होम में रखा गया। मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच जाने के बाद 108 मजदूरों को राशन किट देकर उनके घरों में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया। एसडीएम वेद सिंह चौहान और नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शेल्टर होम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। शुक्रवार शाम डीएम के निर्देश पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह जीजीआईसी शेल्टर होम पहुंचे और उन्होंने मौजूद तहसील के अधिकारियों से श्रमिकों का ब्यौरा लिया।
तिलहर में पांच नए शेल्टर होम बनाए गए
नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बताया कि मजदूरों की अधिकता को देखते हुए तिलहर नगर में राजकीय महाविद्यालय, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल राजनपुर रोड, रेनेसा स्कूल, किसान इंटर कॉलेज और सेंट मेरिज स्कूल को अतिरिक्त शेल्टर होम बनाया गया है।