{"_id":"c07fe03323779169c4970e27f4bf906e","slug":"rated-flawed-will-have-to-face-punishment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन किया तो भुगतना पड़ेगा दंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन किया तो भुगतना पड़ेगा दंड
शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में एक ओर कापियाें की संख्या का दबाव और दूसरी ओर त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन में पारिश्रमिक में भारी कटौती परीक्षकों को टेंशन दे रही है। इतना ही नहीं, टोली नायक यानी डिप्टी हेड पहले दिन अधिकतम 20 कापियां तो चेक करेंगे, लेकिन इसके बाद वह कोई कापी चेक नहीं कर सकेंगे। पहले दिन 20 कापियों की छूट इसलिए दी गई है, जिससे वह परीक्षकों को दिखा सकें कि इस प्रकार मूल्यांकन करना है।
जानकारी के अनुसार 0.5 प्रतिशत त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन पर संबंधित परीक्षक के पारिश्रमिक से 25 फीसदी कटौती की जाएगी। इससे अधिक अर्थात एक प्रतिशत त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन पाए जाने पर 50 फीसदी पारिश्रमिक की कटौती तथा दो फीसदी गलत मूल्यांकन पाए जाने पर 85 प्रतिशत तक पारिश्रमिक में कटौती तथा तीन वर्ष के लिए डिबार होने का कलंक भी ढोना पड़ेगा।
इसके अलावा डिप्टी हेड मूल्यांकन नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने ऐसे ही दिशा निर्देेश जारी किए हैं कि डीएचई पहले दिन के अलावा शेष दिनों में केवल सुपरवीजन ही करेंगे। परीक्षक अपने टोली नायक की आदर्श कापियों को देखकर उन्हीं के निर्देशन में कापियां चेक करेंगे।
विज्ञापन
परीक्षक एमए की अंकतालिका जरूर लाएं
जीआईसी केंद्र के उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने कहा है कि सभी परीक्षक घोषणा पत्र के साथ अपनी स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की अंकतालिका की फोटो कॉपी जरूर लगाएं। बिना अंक तालिका के मूल्यांकन कार्य की अनुमति संभव नहीं होगी।