{"_id":"661c507fdeae6de2ee053da4","slug":"rape-of-seven-year-old-girl-accused-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116812-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सात साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सात साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 15 Apr 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी इंद्रपाल जाटव। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मुंडन की दावत में शामिल होने आई सात साल की बालिका को युवक बहलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसानों ने बालिका की आवाज सुनकर ललकारा तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने युवक को गांव के अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मुंडन संस्कार की दावत थी। इसमें परिजनों के साथ सात साल की बालिका भी आई थी। रात करीब साढ़े 12 बजे वह घर में डीजे पर नृत्य देख रही थी। पुलिस के अनुसार, लघुशंका करने के लिए वह गांव में ही सड़क के किनारे गई थी। इस बीच गांव का 32 वर्षीय युवक उसे बहलाकर पड़ोस के खेत में ले गया। उसने बालिका से दुष्कर्म किया।
बालिका के शोर मचाने पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों की नींद टूट गई। उन्होंने आवाज लगाई तो आरोपी भागने लगा। किसान दौड़कर पहुंचे तो बालिका उन्हें वहां पड़ी मिली। इस बीच परिजन भी बच्ची को तलाश करते-करते पहुंच गए। सूचना पर शाहबाजनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने बालिका के पिता की ओर से तहरीर लेकर आरोपी इंद्रपाल जाटव के खिलाफ आईसीसी की धारा 376 एबी व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने रात में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने गांव के दक्षिण रेलवे अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
-- --
दो बच्चों का पिता है आरोपी
-गांव निवासी आरोपी इंद्रपाल शादीशुदा है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। खेतीबाड़ी होने के बाद भी काम नहीं करता। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। उसके ऊपर गत वर्ष मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।
-- -- -
तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर किया गया है। - संजय कुमार, एसपी सिटी