फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape attempt with uoith woman

युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 02 May 2020 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
rape attempt with uoith woman
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसके चचेरे भाई ने शोर मचाया तो जुटे ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने भाई के साथ शुक्रवार को पूर्वांह 11 बजे शौच के लिए गई थी। तभी अर्पित अवस्थी, राजू एक अन्य अज्ञात व्यक्ति समस्त निवासी मोहल्ला जलालनगर थाना सदर बाजार वहां आ गए। अज्ञात व्यक्ति ने युवती के चचेरे भाई को पकड़ लिया। जबकि राजू और अर्पित ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। युवती के चचेरे भाई ने जैसे तैसे चंगुल से छूटकर शोर मचाया तो गांव वाले जुट गए। उन्होंने अर्पित और राजू को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई लगाई। जबकि एक फरार हो गया। सूचना पर शाहबाज नगर चौकी प्रभारी गुड्डू सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले में दो नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed