फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rape accused injured after being shot by police in encounter... constable also injured

Shahjahanpur News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी घायल... सिपाही भी जख्मी

Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 08 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rape accused injured after being shot by police in encounter... constable also injured
कांट में पुलिस मुठभेड़ में घायल संजय उर्फ संजू। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर/कांट। क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने के आरोपी संजय उर्फ संजू को पुलिस ने जिंदो वाली पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने पीड़िता से पहचान कराने की बात कहते हुए गांव के युवकों के फोटो खींचे थे। तब से आरोपी संजय गांव से लापता हो गया था।
विज्ञापन

कस्बे में काम करने वाले व्यक्ति की तीन साल की बच्ची बुधवार को मकान से पांच सौ मीटर दूर ट्यूबवेल के पास खेत में रोते-बिलखते मिली थी। उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। सूचना पर एसपी राजेश एस. ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर राजाराम (55) वर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच को जारी रखा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने संजय उर्फ संजू व उसके तीन भाइयों समेत कुछ अन्य युवकों के शक के आधार पर फोटो खींच लिए। पुलिस ने सबके सामने कहा कि फोटो को पीड़िता के पास भेज रहे हैं। बच्ची जिसकी पहचान करेगी, उसे आरोपी मानकर जेल भेज देंगे। इसके बाद संजय घबरा गया और गांव में नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पुलिस का उसके ऊपर शक गहरा गया। बुधवार की रात मदनापुर रोड पर जिंदो वाली पुलिया के पास पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो संजू भागने लगा। पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली कांस्टेबल अनिल कुमार के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। तमंचा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में संजय ने गुनाह कबूल कर लिया है। एसपी राजेश एस. ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-------------
रात में 12 बजे छत से घुसा और बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म किया
-पुलिस की जांच में राजाराम की नामजदगी गलत पाई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि घर में छत के रास्ते पहुंचकर रात करीब 12 बजे बच्ची को उठा लाया और दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर देखकर वह घबरा गया और छोड़कर भाग गया। सुबह तलाश शुरू होने पर ग्रामीणों के साथ संजय भी बच्ची को ढूंढ़ रहा था। पीड़ित पक्ष ने राजाराम पर शक जताया तो उसने राहत की सांस ली थी।
------
फोटो खींचने पर पकड़े जाने का डर सताने लगा
-पुलिस ने फोटो खींचा तो संजय को लगने लगा कि अब उसकी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। पकड़े जाने के डर के चलते वह गुड़गांव भागने की फिराक में था। रुपये कम होने के चलते पैदल ही जा रहा था। संजय के मुताबिक, वह अपना मोबाइल बेचकर रुपये का इंतजाम कर लेता और गुड़गांव जाकर किसी फैक्टरी में नौकरी करने लगता।
---
मांगने लगा माफी, बोला शराब के नशे में की हरकत
-मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी संजय अपने कृत्य को लेकर माफी मांगने लगा। उसने बताया कि शराब के नशे में उससे गलती हो गई। उससे बड़ा घिनौना काम हो गया।
------
15 दिन पहले भी की थी हरकत
- इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि संजय शराब पीने का आदी है। 15 दिन पहले भी पांच वर्ष की लड़की को गोद में उठाकर ले जा रहा था। लोगों की नजर पड़ने पर बच्ची बच गई थी।

-----
दहशत में बच्ची, बोल नहीं पा रही
दुष्कर्म की पीड़िता बच्ची काफी ज्यादा दहशत में है। वह कुछ बोल तक नहीं पा रही है। घटना के दूसरे दिन परिवार के लोगों ने बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ नहीं बोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed