फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ranking improved due to marks in painting, physical education and yoga

Shahjahanpur News: चित्रकला, शारीरिक शिक्षा व योग के अंकों से सुधरी रैंकिंग

Thu, 15 May 2025 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ranking improved due to marks in painting, physical education and yoga
शाहजहांपुर। सीबीएसई की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, योगा और शारीरिक शिक्षा के अंक काफी फायदेमंद साबित हुए हैं। इन विषयों पर शत-प्रतिशत अंक पाकर विद्यार्थियों ने उड़ान भरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अधिकतर छात्रों की रैंकिंग में इन विषयों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

जिले के 40 सीबीएसई विद्यालयों के 5999 विद्यार्थियाें ने नौ केंद्रों पर परीक्षा दी थी। मंगलवार को दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। अधिकतर विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राएं 95 प्रतिशत से ऊपर अंक लाए हैं। इनमें कई विषयों में विद्यार्थियों को सौ में से सौ अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला को-ऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि दसवीं में चित्रकला, शारीरिक शिक्षा और योगा में काफी अच्छे अंक विद्यार्थियों को मिले हैं। इसी की वजह से मेरिट में काफी ज्यादा छात्र आ सके हैं। 12वीं में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी ने नंबर दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

===============
सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर, पर टॉपर नहीं दे सके
-सीबीएसई में सरकारी स्कूलों ने प्रदर्शन बेहतर किया, लेकिन टॉपर नहीं दे सके। जनपद में दसवीं और बारहवीं से टॉपर निजी स्कूलों से निकले हैं। वहीं, सरकारी स्कूल के छात्र भी 97 प्रतिशत तक अंक पाने में कामयाब रहे हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि बारहवीं में 70 छात्रों में 69 उत्तीर्ण हुए हैं। महाराज सिंह ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में टॉप किया। इनके जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान में सौ-सौ अंक हैं। सुहाना ने अंग्रेजी और भूगोल में सौ-सौ अंक पाकर 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। इसी तरह पुनीत 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी तरह दसवीं में हर्ष ने 95.6 प्रतिशत, हिमांशु ने 95.4 और हिमांशु कुमार ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो ओसीएफ में दसवीं में पंखुड़ी श्रीवास्तव ने 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। कनशिका सिंह ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और अर्नव मिश्रा ने 91.67 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। सामिया हुसैन ने 90.83 और विदित सक्सेना ने 90.5 और ध्रुवी सिंह ने 90.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बारहवीं में सैयद मोहम्मद हुमाम और आयुष कुमार सिंह ने 95.4, अनमोल सक्सेना, प्रतीक्ष दुबे ने 93 ओर अमन वर्मा ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विधि तिवारी ने 92.8, कमलाक्ष शुक्ला ने 88.33 प्रतिशत अंक पास हैं। दसवीं में 170 में 169 और बारहवीं में 148 में 147 छात्र पास हुए हैं। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में बारहवीं में 113 परीक्षार्थियों में 93 ने प्रथम श्रेणी व दसवीं में 142 में 91 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed