फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rangpanchami Lat Saheb procession taken out under police protection in Khudaganj

अनूठी परंपरा: पुलिस सुरक्षा में गधे पर बैठकर निकले लाट साहब, जुलूस में शामिल हुए विधायक, खूब उड़ा रंग-गुलाल

Sun, 12 Mar 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

खुदागंज कस्बे में होली मनाने की अनूठी परंपरा है। यहां धुलेंडी के दिन कोई भी रंग नहीं खेलता है, लेकिन रंग पंचमी पर पूरा कस्बा रंग-गुलाल से सराबोर हो जाता है। इस अवसर पर लाट साहब को गधे पर बैठाकर जुलूस निकाला जाता है। 

विज्ञापन
rangpanchami Lat Saheb procession taken out under police protection in Khudaganj
खुदागंज में निकला लाट साहब का जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुदागंज कस्बे में रंग पंचमी के अवसर पर रविवार को होली खेली गई। इस दौरान कस्बे में पुलिस सुरक्षा के बीच गधे पर बैठाकर लाट साहब का जुलूस निकाला गया। जुलूस सुबह करीब साढ़े नौ बजे लक्ष्मीनगर मोहल्ले से शुरू होकर थाने पहुंचा। इसके बाद पूरे कस्बे में घूमता हुआ कुचई घाट पर समाप्त हुआ। बता दें कि खुदागंज कस्बे के साथ ही आसपास के गांवों में भी रंगपंचमी पर जमकर रंग-गुलाल उड़ाया जाता है। परंपरा के अनुसार यहां होली वाले दिन रंग नहीं खेला जाता है। 

विज्ञापन


खुदागंज में होलिका दहन के पांचवें दिन रंग पंचमी पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। कई दशक से यह परंपरा चली आ रही है। इसी दिन पूरे कस्बे में खूब रंग खेला जाता है। रंगपंचमी पर निकलने वाला लाट साहब का जुलूस मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। कस्बे के ही एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर गधे पर बैठाया जाता है। उसके पीछे लोग होली खेलते हुए और नाचते हुए चलते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

rangpanchami Lat Saheb procession taken out under police protection in Khudaganj
जुलूस के दौरान पुलिस फोर्स रही तैनात - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी ने लाट साहब को दी सलामी

रविवार को लक्ष्मीनगर से लाट साहब का जुलूस शुरू हुआ। इसके बाद जुलूस थाने पहुंचा। यहां पर थाना प्रभारी ने लाट साहब को सलामी देने के साथ ही उपहार प्रदान किए। इसके बाद पूरे कस्बे में घूमता हुआ जुलूस गर्रा नदी के कुचई घाट पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहे। रंगपंचमी पर पूरे कस्बे में खूब रंग गुलाल उड़ा। लाट साहब के जुलूस में कटरा से विधायक वीर विक्रम सिंह समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

rangpanchami Lat Saheb procession taken out under police protection in Khudaganj
गधे पर बैठकर निकले लाट साहब - फोटो : अमर उजाला

अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि है खुदागंज 

बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित खुदागंज नगर अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि है। यहां से लगभग आठ किलोमीटर दूर नवादा दरोवस्त ठाकुर रोशन सिंह का पैतृक गांव है। पीलीभीत और बरेली जनपद की सीमा से सटे खुदागंज कस्बे में रंग पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन निकलने वाले जुलूस के लिए मोहल्ला लक्ष्मीनगर के किसी व्यक्ति को लाटसाहब बनाया जाता है। लोग बताते हैं कि यह अनूठी परपंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed