{"_id":"68c872b593bdfdb5da0a6b22","slug":"ramlila-fair-started-with-shri-ganesh-shobha-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152806-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्री गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्री गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला मेले का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खुदागंज। रामलीला मेला प्रांगण से सोमवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसी के साथ नगर में वार्षिक रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। शोभायात्रा में मुख्य रथ पर भगवान गणेश के स्वरूप में विराजमान कलाकार की मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती उतार कर और रथ खींचकर शोभायात्रा शुरू कराई।
रास्ते में भी जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर आरती उतारी और शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद बांटा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में विसर्जित हुई। वहां नियत स्थल पर रामलीला की झंडी गाड़ने की परंपरा का निर्वाह किया गया। शोभायात्रा की व्यवस्था में बालिस्टर सिंह, संजू गुप्ता, संजीव सिंह, सभासद सौरभ गुप्ता, कृष्ण कुमार सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी शोभायात्रा के साथ रहा। मेला कमेटी के संरक्षक एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि आगामी सोमवार से रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा। बताया कि पांच अक्तूबर को रावण वध होगा। इस बीच, वृंदावन के कलाकारों का समूह दिन में रामलीला मंचन और रात में रासलीला का मंचन करेगा। संवाद