फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ramleela

लक्ष्मण रेखा पार करते ही सीता को हर ले गया रावण

Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ramleela
खिरनीबाग रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में रामलीला व मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार को सीता हरण की लीला का मंचन नव चेतना परिषद के कलाकारों द्वारा किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि खर-दूषण अपने सैनिकों के साथ प्रभु श्रीराम के साथ युद्ध के लिए जाता है लेकिन वह सैनिकों के साथ मारा जाता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सूपर्णखा अपनी कटी नाक लेकर लंकापति रावण के पास जाती है और कहती है कि पंचवटी में दो तपस्वी कब्जा किए है। जब उनके सामने रावण का नाम लिया गया तो नाराज हो गए और उसके साथ यह व्यवहार किया। लंकापति रावण कहता है कि चिंता मत करो और मारीच के पास जाकर सीता हरण के लिए कहता है।
विज्ञापन

मारीच काफी समझाने का प्रयास करता है, लेकिन रावण एक नहीं सुनता है और आखिरकार मारीच एक सोने का हिरण बनकर पंचवटी को जाता है। सीता हरण की लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला मंचन के साथ ही मेला का आनंद भी लिया। इस दौरान विनोद अग्रवाल, नरेंद्र गुरु, नीरज वाजपेयी, प्रदीप मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता, मनीष खन्ना, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed