फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ramleela

राम वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण, तो झलक उठे दर्शकों के आंसू

Sun, 10 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
ramleela
खिरनीबाग रामलीला में कैकई व दशरथ संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। श्रीरामलीला में शनिवार को राम वियोग में राजा दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। इसके अलावा भरत कैकेई संवाद और भरत मिलाप लीला का मंचन भी हुआ। दशरथ मरण का दृश्य देखकर श्रद्धालु अश्रुपूरित हो गए।
विज्ञापन

खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में चल रही रामलीला में दिखाया गया कि भगवान राम के वनवास जाते ही राजा दशरथ उनके वियोग में डूब जाते हैं। चौदह दिन बाद मंत्री सुमंत अयोध्या लौटे तो राजा दशरथ ने पूछा, सुमंत मेरे राम को साथ लेकर नहीं आए। मंत्री सुमंत सिर झुकाकर खड़े गए। इसके बाद राजा दशरथ ने राम-राम कहते हुए प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन

लीला देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक आए। रामलीला देखने के लिए आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही मेला भी लगा हैं, जिसमें खेल-खिलौनो की दुकानों के साथ ही झूले भी लगे हैं। विनोद अग्रवाल, धीरू खन्ना, नरेंद्र गुरु, नीरज वाजपेयी, अनूप गुप्ता, मनीष खन्ना, आनंद मिश्रा, प्रदीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed