{"_id":"62533cedb5734874a6179fe1","slug":"ramji-s-ride-taken-out-on-shri-ramnavami-celebrated-the-birth-anniversary-shahjahanpur-news-bly4810525129","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामनवमी पर शान से निकली रामजी की सवारी, मनाया गया जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामनवमी पर शान से निकली रामजी की सवारी, मनाया गया जन्मोत्सव
विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्रीराम नवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में श्रीराम दरवार की झांकी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। श्रीराम नवमी का पर्व व जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों और मंदिरों में प्रभु श्रीराम के जन्म पर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही श्रीराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसका फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री हनुमान आराधना सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। देवस्वरूपों की पूजा-अर्चना के बाद हनुमतधाम से शोभायात्रा निकली। इसमें सबसे आगे भगवा ध्वज थामे लोग चल रहे थे। उनके पीछे रथ पर सवार भगवार राम, लक्ष्मण व सीता समेत विभिन्न देवस्वरूपों की झांकियां रही। डीजे पर श्रीराम के भजन बज रहे थे, तो संगीत व भजन मंडली श्रीरामचरित मानस का पाठ करते हुए चली। युवा, बुजुर्ग सभी नृत्य कर रहे थे।
शोभायात्रा केरुगंज, चारखंभा, चौक कोतवाली, कच्चा कटरा, घंटाघर, मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, सदर बाजार होकर निकली और टाउनहाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर समापन हुआ। रास्ते में कई जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने देवस्वरूपों का पूजन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान विहिप जिलामंत्री राजेश अवस्थी, महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, अंकित सिंह, अमित सहाना, मारु दीक्षित, संतोष दीक्षित, प्रशांत वाजपेयी आदि शामिल रहे।
अखिल भारतीय हिंदू शक्ति सेना ही ओर से भी श्री नरसिंह भगवान मंदिर में पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली। चारखंभा, चौक, कच्चा कटरा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होकर टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर समापन हुआ। इसमें कमेटी अध्यक्ष हरिकृष्ण कन्हैया, शिवनंदन सागर, आशीष, राजेश सिंह, रामकृष्ण, सर्वेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
जलालाबाद में भक्तिमय हुआ माहौल
जलालाबाद। रामनवमी पर आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में देवी-देवताओं के स्वरूप शामिल रहे। मां काली का अखाड़ा और नृत्य करते कलाकारों के समूह ने लोगों का मन मोह लिया। शुरुआत मुख्य चौराहे के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर से हुई। यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई देर रात मंदिर में समाप्त हो गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और देव स्वरूपों की आरती उतारी। इस दौरान कमेटी के सत्य कुमार गुप्ता, सूरज शर्मा, संजय कटियार, अनिल गुप्ता, अमन मैथिल, मुकेश वर्मा आदि व्यवस्था में लगे रहे। संवाद

शाहजहांपुर में श्रीराम नवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में श्रीराधा कृष्ण के स्वरुप की झांकी । संव?- फोटो : SHAHJAHANPUR