{"_id":"5963d23b4f1c1b200d8b45b2","slug":"ramganga-floods-will-stop-temporary-clogs-of-poly-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉली बैग की अस्थायी ठोकरें रोकेंगी रामगंगा की बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉली बैग की अस्थायी ठोकरें रोकेंगी रामगंगा की बाढ़
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा की बाढ़ से तटवर्ती गांवों को बचाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नदी के पुराने बहाव मार्ग की खुदाई का कार्य कराए जाने के साथ नदी के मुहाने पर पॉलीबैग की अस्थायी ठोकरें बनाकर भू-कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता श्याम कुमार ने बताया कि ग्राम पहाड़पुर के निकट नदी के पुराने बहाव मार्ग को जेसीबी से गहराकर नदी का बहाव सीधा कर दिया गया है। आबादी की ओर आ रही नदी का रुख मोड़ने के लिए 20 मीटर लंबे तथा तीन मीटर चौड़े पॉली ट्यूब में रेता-बालू भरकर ठोकरें बनाने का कार्य सोमवार से आरंभ कर दिया गया है।
इस बीच, भाकियू के तहसील अध्यक्ष उदयवीर यादव, बुधपाल सिंह वर्मा, रामकिशोर शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजेन्द्र राठौर आदि ने मौके पर जाकर ठोकरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनका कहना है कि सोमवार को श्रमिकों ने दोपहर बाद से कार्य शुरू किया। जेई श्याम कुमार को अवगत कराने के बाद काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं के अनुसार नदी की खुदाई से लेकर ठोकरें बनाने तक का कार्य विभागीय मेठ की देखरेख में धीमी गति से किया जा रहा है। विभागीय अभियंताओं की गैर मौजूदगी में श्रमिक मनमानी कर रहे हैं और इससे निर्माण कार्य में काफी विलंब हो रहा है। इधर, सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने स्पष्ट किया कि विभाग और प्रशासन के अधिकारी काम की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे है।