फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramchandra Mission supported the Prime Minister's 'Nasha-mukt Bharat Abhiyan' (Drug-Free India Campaign).

Shahjahanpur News: रामचंद्र मिशन ने प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत अभियान का समर्थन किया

Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ramchandra Mission supported the Prime Minister's 'Nasha-mukt Bharat Abhiyan' (Drug-Free India Campaign).
मिश्रीपुर ​स्थित आरसी मिशन आश्रम में ध्यान करते अभ्यासी। स्रोत : आयोजक - फोटो : नारखी के गांव फतेहपुरा डेरा बंजारा में मौजूद ग्रामीण और पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडिटेशन इस अभियान में सहयोगी संस्थाएं हैं।
विज्ञापन

मिश्रीपुर स्थित रामचंद्र मिशन आश्रम में भी अभियान का आभासी उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह से पहले मिशन के अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर युवाओं के नशामुक्त रहने की प्रार्थना की। मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य हैं। नशे की गिरफ्त में आने से उनकी प्रगति प्रभावित होती है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने बताया कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं है। युवाओं को अपनी ऊर्जा ज्ञान और राष्ट्रसेवा में लगानी चाहिए। आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। अभियान के उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण आश्रम के ध्यान कक्ष में दिखाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed