{"_id":"648b6c20b7966b2e1c03bef7","slug":"rambabu-murder-case-police-arrested-three-accused-shahjahanpur-news-c-4-1-183372-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाबू हत्याकांड : पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाबू हत्याकांड : पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर। थाना पुलिस ने रामबाबू हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
जमीन के विवाद में सोमवार रात करीब दो बजे रामबाबू के घर में घुसकर पड़ोसी गांव नौगवां के कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। रामबाबू समेत परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामबाबू को बरेली रेफर कर दिया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को उनका शव आने से पहले मकान के सामने विवाद हो गया था। जाम लगाने जा रहे परिजनों ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर दी थी। परिजनों के दौड़ाने पर दरोगा जयचंद्र वर्मा गिरकर चोटिल हो गए थे।
सीओ प्रयांक जैन के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। एसपी एस.आनंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओमकार यादव, पुष्पेंद्र यादव व श्यामवीर यादव निवासी नौगवां गोविंदपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। कस्बे में स्थिति सामान्य बनी हुई है।