{"_id":"620ac22be911c701964d42ef","slug":"ramapage-for-fake-polling-shahjahanpur-news-bly475498861","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान को लेकर निगोही में बवाल, भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज, थाने पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान को लेकर निगोही में बवाल, भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज, थाने पर पथराव
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:27 AM IST
निगोही में फर्जीं मतदान को लेकर विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छह बजे फर्जी मतदान को लेकर मारपीट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड जाम कर दिया। पुलिस ने जाम लगाने वाले भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। विरोध में भाजपा समर्थकों ने भी थाने पर पथराव कर दिया।
सोमवार शाम को भटियुरा गांव के तिलहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के समर्थक आकाश तिवारी भटियुरा पृथ्वीपुर गांव में फर्जी वोटिंग होने की सूचना पर बूथ पर पहुंचे थे। आरोप है कि भटियुरा पृथ्वीपुर के सपा समर्थकों ने निगोही-बिलसंडा मार्ग पर आकाश तिवारी को पीट दिया। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकाश को पीट दिया। विरोध में शाम छह बजे भाजपा समर्थकों ने थाने के सामने रोड जाम कर दी। पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। नाराज भाजपा समर्थकों ने थाने पर पथराव कर दिया। इस बीच भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने थाने पर पहुंचकर तिलहर से सपा प्रत्याशी व विधायक रोशन लाल वर्मा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर व थाने के स्टाफ को निलंबित करने की मांग की। एसपी सिटी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।