{"_id":"682cd734bacafdb7a60aa1b7","slug":"rama-club-beat-jalalabad-club-by-47-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-144290-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामा क्लब ने जलालाबाद क्लब को 47 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामा क्लब ने जलालाबाद क्लब को 47 रन से हराया
Wed, 21 May 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक हरिप्रकाश
जलालाबाद। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बरेली रोड स्थित मैदान पर मंगलवार शाम कांति मोहन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। पहले दिन जलालाबाद क्लब तथा रामा क्लब के बीच मुकाबला हुआ।
रामा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 85 रन बनाए। जवाब में जलालाबाद क्लब की टीम 38 रन पर ढेर हो गई। मैच में सर्वाधिक 24 रन और चार विकेट लेने वाले रामा क्लब के मुकुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक गोपाल मोहन द्विवेदी, भाजपा नेता सुधीर गुप्ता, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू, रामू अग्निहोत्री, अर्चित मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद