फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ram barat

मनमोहक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई रामबरात

Mon, 08 Nov 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
ram barat
तिलहर में निकाली गई राम वारात में झांकी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तलहर। दोदराजपुर रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में रविवार की रात नगर में धूमधाम के साथ राम बरात निकाली गई। भगवान स्वरूप झांकियों का स्वागत किया गया। राम बरात नगर में विभिन्न मार्गों से होती हुई देर रात रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

मेला कमेटी के प्रबंधक रवि खन्ना और सोनू खन्ना ने भगवान स्वरूप झांकियों का पूजन कर राम बरात का शुभारंभकिया। मसाने की होली, काली अखाड़ा, गणेश दरबार, भगवान श्री राम दरबार आकर्षण का केंद्र रहे। राम बरात में भगवान राम-लक्ष्मण, राधा कृष्ण, वीर हनुमान, मां दुर्गा आदि की मनमोहक झांकियां रहीं। राम बरात का बड़ी मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

राम बरात मोहल्ला हिंदू पट्टी, भक्सी, घेरचौवा, कच्चा कटरा, पक्का कटरा, दातागंज निजाम गंज, बाजार बिरियागंज से होती हुई देर रात मेला परिसर में आकर संपन्न हुई। गिरीश बाबू सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, राघवेंद्र पाल सिंह, आशीष सक्सेना, सुचेन्द्र सिंह, नवीन सेठ, सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed