फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rally of imran pratapgari in tilhar

किसानों को कुचलने के आरोपी मंत्री का इस्तीफा नहीं ले सकी भाजपा : इमरान प्रतापगढ़ी

Sun, 13 Feb 2022 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
rally of imran pratapgari in tilhar
तिलहर में एलबीजेपी इंटर कालेज के मैदान पर कांग्रेस के प्रत्याशी रजनीश कुमार गुप्ता के समर्थन मे? - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए लोगों में नफरत फैलाकर राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को कुचलने के आरोपी मंत्री से आज तक इस्तीफा तक नहीं लिया। ऐसे मंत्री को अमित शाह अपने बगल में बैठाते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे हाथरस में बच्ची के साथ हैवानियत की घटना हो, चाहे जामिया में बच्चियों के साथ लाठीचार्ज की घटना हो। सपा, बसपा, भाजपा के लोग घरों से नहीं निकले। कांग्रेस ही इकलौती ऐसी पार्टी थी, जिसके नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोगों के साथ खड़े नजर आए। इमरान प्रतापगढ़ी बोले कि आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चली है। यह चुनाव सिर्फ यूपी का चुनाव नहीं है। उत्तर प्रदेश का चुनाव दिल्ली की गद्दी का भविष्य तय करेगा। कहा कि भाजपा सरकार का एक मंत्री अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल देता है। कांग्रेस उस मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है। किंतु भाजपा सरकार उस मंत्री का इस्तीफा लेना तो दूर की बात, इस देश के गृह मंत्री उस मंत्री को अपनी बगल में बैठाते हैं। बोले-देश को सिर्फ कांग्रेस ही सही दिशा दे सकती है। भाजपा तो सिर्फ नफरत फैलाकर राजनीति करना जानती है। इस दौरान सुनील अंचल, चांद अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन सिंह, चंदा खां, अजय सिंह, नितिन खन्ना, अंश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed